अजमेर 26 जुलाई । नगर निगम के उपचुनाव को लेकर वार्ड 52 के प्रत्याशी संजय गर्ग ने अपने जनसंपर्क अभियान को तीव्र गति देते हुए आज खटोला पोल ,सराफा पोल ,मोदियाना गली, भट्टाचार्य गली और लोढ़ा हवेली के आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क किया प्रचार के कार्य को गति देने हेतु आज वार्ड 52 के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विचार विमर्श करते हुए कहा कि हम सभी को अपने अपने बूथ पर मजबूती से काम करना चाहिए साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया और पिं्रट मीडिया के माध्यम से अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया इसी क्रम में कल के जनसंपर्क का कार्यक्रम नया बाजार चौपड़ ,आगरा गेट ,गंज ,दिल्ली गेट तथा लोहार बस्ती में किया जाएगा इसी प्रकार सायं 4 बजे नया बाज़ार क्षेत्र में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्रीय महिला कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा घर घर संपर्क करेगा। आज के जनसंपर्क कार्यक्रम और बैठक में जिला महामंत्री आनंद सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्षद के के त्रिपाठी ,पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, जिला प्रचार मंत्री संदीप गोयल ,अंकित जोशी ,अंचित परिहार, अनिल बंसल, सूरज नारायण गर्ग ,बेनी गोपाल सोनी ,ललित अग्रवाल, राजेंद्र गहलोत, प्रदीप माथुर ,निर्मल शर्मा ,अजय शर्मा, अश्विनी मारोठिया ,गोपाल खंडेलवाल, धनराज ,गोपाल चौहान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484