सिन्धी समाज ने मौन जुलूस निकालकर पाकिस्तान सरकार का पुतला जलाया

अजमेर 3 अगस्त – सिन्धी समाज महासमिति व सिन्धी समाज के सामाजिक, धार्मिक व व्यवसायिक संगठन संत महात्माओं के सानिध्य में स्वामी काम्पलेक्स से प्रारम्भ होकर जिला कलक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस के रूप में पहुंचकर पाकिस्तान सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुये अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर) को महामहीम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृहमंत्री भारत सरकार व राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया।

महंत स्वरूपदास उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम ने कहा कि सिन्ध पाकिस्तान में हिन्दुओं का जबरन धर्म परिवर्तन के साथ देश में हो रहे धर्मातरण व लव जेहाद कुछ स्वार्थी तत्व समाज की इस परम्परा को तोडने का कुचक्र चलाकर युवा पीढी को धर्मांतरण व लव जेहाद की गतिविधियों से जबरन धर्म परिवर्तन, बच्चियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर विवाह करवा रहे है।

महंत हनुमानाराम, श्री शांतानंद उदासीन आश्रम तीर्थराज पुष्कर, सांई ऐसी घटनायें भारत देश भर में हो रही है और पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त में भी इस तरह प्रकरण हो रहे हैं जिससे समाज के हर वर्ग में भय व असुरक्षा की भावना महसूस की जा रही है। भारत सरकार व राज्यसकार द्वारा किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने पर हिन्दु समाज में गहरा रोष है। सांई आत्मदास निर्मलधाम, सांई ईसरदास श्री ईश्वर गोविन्द धाम, सांई अर्जुनराम, भाई फतनदास, जतोई दरबार,, प्रेम प्रकाश आश्रम के संत नारायणदास व मनीष के साथ पंचायत पदाध्किारी ने भी अपने विचार रखे।

सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने कहा कि समाज के सभी लोगों ने दो मांग पत्र बनाकर दिये हैं जिनमें प्रथम सिन्ध पाकिस्तान में हिन्दु कन्याओं का हो रहा जबरन अपहरण व धर्मातरंण कर विवाह की घटनाओं पर पाकिस्तान सरकार व अंर्तराष्ट्रीय मानवअधिकार आयोग उचित कार्यवाही करे तथा भविष्य में धर्मांतरण का कार्य पाकिस्तान की धरती पर न हो व पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिन्दु समाज को संरक्षण मिले। भारत देश में भी ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगाई जाये।

पाकिस्तान दूतावास पर होगा प्रदर्शन – तीर्थाणी
भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि केन्द्रीय कार्यसमिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि 4 अगस्त तक देशभर में विरोध प्रदर्शन कर महामहीन के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा व पाकिस्तान दूतावास, नई दिल्ली पर प्रदर्शन कर विरोध किया जायेगा।

सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी ने कहा कि प्रस्ताव दो में देश भर में युवा पीढी को गुमराह कर ईसाईयों द्वारा धर्मातरण करवाया जा रहा है जिससे समाज में असुरक्षा का भाव पैदा हो गया है। जबरन धर्मातरण की रोकथाम की कार्यवाही के साथ ऐसे तत्वों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जावे।

महासचिव हरी चंदनाणी ने कहा कि महाराष्ट्र के (पिंपरी) पुणे में सिन्धी युवा हितेश मूलचंदाणी की हुई जघन्य हत्या और उसके साथी के साथ हुई मारपीट को लेकर देश भर में सिन्धी समाज में आक्रोश व्याप्त है और हितेश के परिवारजन असुरक्षित महसूस कर रहे है। मांग है कि हितेश के हत्यारों की गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करावें। परिवारजन को भी सुरक्षा प्रदान करावे।
समाजसेवी निरंजन शर्मा, अशोक टेवाणी, पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, भारतीय सिन्धु सभा, मोहन कोटवाणी, के.जे. ज्ञानी, रमेश वलीरामाणी, भगवान पुरसवाणी, सिन्धु समिति जयकिशन लख्याणी, हरकिशन टकचंदाणी, भगवान साधवाणी वैशाली सिन्धी सेवा समिति, प्रकाश जेठरा, ओमप्रकाश हीरांनंदाणी, पार्षद मोहन लालवाणी, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील राधाकिशन आहूजा, मनोज मेंघाणी, मोहन चेलाणी, आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर जगदीश अभिचंदाणी, लाल नाथाणी, सिन्धी स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष तुलसी सोनी, सुधार सभा प्रभु ठाराणी, सिन्धी विकास समिति – चंदवरदायी नगर ,सिन्धु ज्योति सेवा समिति मंघाराम भिरयाणी, जयकिशन वतवाणी,हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति रमेश मेंघाणी, दीपा पारवाणी पूज्य सिन्धी पंचायत-धोला भाटा अनिल आसवाणी, सिंधी युवा संगठन कुमार लालवाणी, गौरव मीरवाणी, व्यापारिक संगठन गांधी बाजार कमलेश शर्मा, व्यापारिक संगठन मदार गेट मदार गेट,व्यापारिक संगठन डिग्गी बाजार डी.डी. नवलाणी, किशनचंद तीर्थाणी, व्यापारिक संगठन दरगाह बाजार जोधा टेकचदंाणी, दौलत लौंगाणी, महेश मूलचंदाणी, गिरीश लालवाणी, सिन्धी ब्ोली विकास समिति एम.टी. वाधवाणी, अजमेर रीजन थैलीसिमा सोसाइटी ईश्वर पारवाणी,संत कवंरराम काॅलोनी की श्वेता शर्मा, सर्व सिन्धी समाज सोना धनवाणी, डाॅ. लक्षमण हरचंदाणी, महेश चोटराणी, ईसर भम्भाणी, प्रेम केवलरामाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, विजय टेकवाणी, इन्द्र पंजवाणी, दिनेश बूलचंदाणी, दीपक साधवाणी, महेश ईसराणी, गिरीश बासाणी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!