वार्ड 22 में भाजपा व 52 में कांग्रेस जीती

अजमेर, 06 अगस्त। अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 22 एवं 52 में तथा सरवाड़ नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 में रविवार को हुए मतदान की मतगणना आज मंगलवार को सम्पन्न हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री अरविंद कुमार सेंगवा ने बताया कि नगर निगम अजमेर के वार्ड संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी की गायत्री सोनी विजयी रही। इन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस की सावित्री गुर्जर को 1169 मतो से पराजित किया। गायत्री सोनी को 2 हजार 175 मत प्राप्त किए जबकि सावित्री गुर्जर को एक हजार 6 मत मिले। वार्ड में कुल 3 हजार 181 विधिमान्य मत डाले गए। इनमे से नोटा को 22 मत डाले गए।

उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर के वार्ड संख्या 52 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीनदयाल शर्मा विजयी रहे। इन्होंने अपने निकतटम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के संजय गर्ग को 209 मतो से हराया। दीनदयाल शर्मा को एक हजार 755 मत मिले। जबकि संजय गर्ग को एक हजार 546 तथा निर्दलीय प्रत्याशी संदीप तंवर को 96 मत प्राप्त हुए। वार्ड में कुल 3 हजार 397 विधिमान्य मत डाले गए। इनमे से नोटा को 22 मत डाले गए। उन्होंने बताया कि मतगणना राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 8 बजे प्रारम्भ हुई। मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व मतगणना गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। मतगणना पश्चात विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ दिलाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया।

उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ एवं रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका सरवाड़ के वार्ड संख्या 14 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ज्योतिका विजयी रही। इन्होंने अपने निकतटम प्रत्याशी सुश्री राधिका सोनी को 100 मतो से हराया। ज्योतिका को 219 मत प्राप्त हुए। जबकि सुश्री राधिका सोनी को 119 मत मिले। वार्ड में कुल 342 विधि मान्य मत डाले गए। इनमे से नोटा को 4 मत डाले गए। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रारम्भ होने से पूर्व मतगणना गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। मतगणना पश्चात विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ दिलाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया।

error: Content is protected !!