जागेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

ब्यावर, 11 अगस्त। शहर के देलवाड़ा रोड कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोले बाबा के भक्तों ने सहस्त्रधारा से जलाभिषेक किया। पंडित शिवरत्न दाधीच के सान्निध्य में पांच विप्रजनों ने रुद्र पाठ किया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच शिव पूजा की। शिवालय हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक कार्यक्रम में पुरूषोत्तम गोयल, आनंदवल्लभ तिवाड़ी, रेणु गर्ग, साधना सारस्वत, मीना उपाध्याय, रितु माहेश्वरी, सुमित सारस्वत, कन्हैयालाल शर्मा, राधा कुमावत, प्रेम परिहार सहित कई भक्तों ने भाग लिया। शाम को मनमोहक श्रृंगार कर आरती की गई।

error: Content is protected !!