महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

अजमेर 15 सितम्बर ( ) अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस आज अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जे.एल.एन. चिकित्सालय में महिला वार्ड में फल फ्रुट वितरीत करके मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि महिला कांग्रेस कमेटी की स्थापना पूर्व एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाॅंधी जी द्वारा 15 सितम्बर को बंगलौर अधिवेषन में की गयी थी। यह दिन महिलाओं को सषक्तिकरण करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस संगठन की स्थापना में महिलाओं ने एक दृढ़ सकंल्प उत्पन्न हुआ एवं आत्मविष्वास को जागृत करते हुए राजनीति में आने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इससे महिलाओं को एक अलग पहचान प्राप्त हुई है। आज महिला कंाग्रेस के स्थापना दिवस को पूरे प्रदेष में मनाया जाता है। इसी क्रम में अजमेर महिला कांगेे्रस द्वारा भी जे.एल.एन चिकित्सालय में महिला वार्ड में फल-फ्रुट वितरित कर मनाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष सबा खान, अरूणा कच्छावा, भावना मेंघवषी, शहनाज खान, इन्दिरा पूनिया, संगीता बंजारा, शहराज आलम, मनीषा मीणा, रेखा कंवर, सीमा जाजोट, निषा जेसवानी व लक्ष्मी बुन्देल आदि महिला कांगे्रस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही।

error: Content is protected !!