अम्बे माता की शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

अजमेर। बजरंगढ़ स्थित माता जी के 35 वे स्थापना दिवस पर निकली गयी शोभा यात्रा का सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन युवा शाखा अजमेर द्वारा स्वागत किया गया संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं सचिव यतीश अग्रवाल ने बताया की आगरा गेट गणेश जी के मंदिर के बाहर पुष्प एवं इत्र वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही शोभा यात्रा में निकली माता की सवारी की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में नितेश अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, मुकेश गर्ग, लोकेश बंसल, एस एन मोदी, चांदकरण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, साकेत बंसल, सुनील जोशी, रेलिश बंसल आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!