अवैध रूप से बने हुए वाहन पार्किंग स्टैंड को हटवाने की मांग

अजमेर 3 अक्टूबर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने अजमेर जिला प्रशासन से पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल के सामने से मेन रोड पर अवैध रूप से बने हुए वाहन पार्किंग स्टैंड को हटवाने की मांग की है ।
कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि दर्जनों की संख्या में अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के दुपहिया व चार पहिया वाहन मुख्य सड़क पर सड़क के बीच मे खड़ी होती है जिससे कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। यातायात पुलिस कर्मी संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बाहर अगर कोई गरीब, मजदूर ,किसान जो अपने परिजनों को देखने के लिए आता है उनके वाहन मुख्य गेट पर खड़े रहते हैं तो तुरंत उठा के ले जाते हैं परंतु यहां पर यातायात पुलिस ने आज तक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ वह वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कभी कोई कार्यवाही नहीं की अस्पताल परिसर में जगह होने के उपरांत भी वाहन बाहर खड़े किए जाते हैं उस पर रोक लगनी चाहिए ।

error: Content is protected !!