हेमन्त भाटी का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया गया

आज दिनांक 05 अक्टूबर 2019 – दक्षिण विधानसभा अजमेर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान में नियुक्त विभिन्न विद्यालयों में स्थानान्तरित होकर आये प्रधानाचार्यो एवं प्रध्यापकों द्वारा पी.सी.सदस्य एवं दक्षिण विधानसभा प्रत्याषी श्री हेमन्त भाटी का माल्यार्पण व साफा बाध कर आभार व्यक्त किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री भाटी की सहहृदय सहजता तथा निस्वार्थभाव से किये गये कार्य की प्रषंसा की।
श्री भाटी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियेां को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी शैक्षणिक कार्यो को सम्पादित करने एवं उत्कृष्ट परिणाम स्थापित करने को कहा। साथ ही जन हित में विद्यालयों में यथा सम्भव अधिकाधिक विकासात्मक कार्यो को मूर्तरूप देने हेतु निर्देषित किया। विद्यालयों में भौतिक संसाधनो की कमी को भी अविलम्ब सीधे बताने को कहा ताकि समय पर उनको निस्तारित किया जा सके।
सभी कार्मिको ने क्षेत्र के विद्यालयों को उत्कृष्ठ परिणाम के साथ, सभी के जनहित में कार्य करने का विष्वास दिलाया। इस अवसर पर क्षेत्र में बड़ी संख्या में आम जन एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!