पहले दिन कांग्रेस सदस्य अभियान में 61 कार्यकर्ताओं को जोड़ा

जवाजा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जवाजा के पास गांवों में कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। जवाजा ब्लॉक महामंत्री टीकमसिंह कड़ीवाल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पारस पंच, कांग्रेस नेत्री चंद्रकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र सिंह पंवार, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कालिंजर, कुशाल सिंह देवाता, उमराव सिंह जवाजा, हरिराम मेघवाल, कैलाश प्रजापत समेत कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर पहले दिन 61 नए सदस्य बनाएं।

निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सम्पूर्ण राजस्थान में पूरे सप्ताह तक मनाई जा रही है।
जिसके तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में बापू की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 105 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारस पंच व अध्यक्षता चंद्रकांता मिश्रा ने बापू के जीवन पर प्रकाश डाला व बच्चों को बापू के आदर्श पर चलने की सीख दी। गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टर एनिमल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वाले छात्र- छात्राओं को पारितोषिक दिया गया।

error: Content is protected !!