अजमेर उत्तर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए पूनिया के पदभार ग्रहण समारोह में

अजमेर, 8 अक्टूबर। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को जयपुर पहुंचे जहां पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
अजमेर से बस एवं निजी वाहनों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का अभिनन्दन किया एवं शुभकामनाएं दी। अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, सुलोचना शुक्ला, विनोद कंवर राठौड, सुलोचना शुक्ला, उषाकिरण जोशी, प्रकाश मेहरा, धर्मपाल जाटव, गंगाराम सैनी, दीपक शर्मा, महेश शर्मा, रमेश टेलर, सुनीलसिंह राजावत, रवि खण्डेलवाल, लोकेन्द्र सिंह राठौड, कमलेश शर्मा, किशन बालानी, दयालराम सिवासिया, श्याम पंवार, सुरेश माथुर, सूरज साहू, सत्यनारायण शर्मा, तेजेन्द्र साहनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष पूनिया के पदग्रहण समारोह में शामिल हुए।

error: Content is protected !!