अजमेर उत्तर में सांसद चौधरी व विधायक देवनानी की अगुवाई में निकाली पदयात्रा

अजमेर, 14 अक्टूबर। सांसद भागीरथ चैधरी और उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की अगुवाई में सोमवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई गांधी संकल्प पदयात्रा से माहौल बापूमय हो गया। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया, तो स्वच्छता सैनिकों, देश की सेवा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवारों, पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर 02 से 31 अक्टूबर के मध्य प्रत्येक भाजपा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी. पदयात्रा कर रहे है। इसी कड़ी में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा सोमवार को अपरान्ह 3 बजे स्टेशन रोड स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई। यात्रा शुरू होने से पहले सांसद चैधरी और यात्रा समन्वयक विधायक वासुदेव देवनानी सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक परिसर की झाड़ू लगाकर सफाई की। स्मारक परिसर स्थित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा के समक्ष दीपदान कर माल्यार्पण किया। इसके बाद बापू के जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
कपड़े के थैले बांटे
पदयात्रा के दौरान केसरगंज में व्यापारिक एसोसिशन द्वारा स्वागत किया गया। यहीं पर नागरिकों को कपडे़ के थैले बांटे गए। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार पाॅलीथिन थैलियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। कपडे़ के थैले बांट कर लोगों को अजमेर शहर को पाॅलीथिनमुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
शिक्षण सामग्री भी वितरित
पदयात्रा के दौरान प्लाजा सिनेमा के सामने आर्यपुत्री विद्यालय में वार्ड 11 के आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले 18 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इसी प्रकार नलाबाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर 20 बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
स्वच्छता सैनिकों का सम्मान
न्यू मैजेस्टिक सिनेमा के पास स्थित आदर्श विद्यालय में सांसद चैधरी और विधायक देवनानी ने 21 स्वच्छता सैनिकों का माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। यह वह सैनिक हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं।

इन बाजारों में हुआ शानदार स्वागत
पदयात्रा का पान दरीबा, शिवाजी पार्क, सिनेमा रोड, पड़ाव में व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। केसरगंज में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, केसर गंज गोल चक्कर, सीताराम बाजार, व डिग्गी चैक में सिंधी संगीत समिति की ओर से पदयात्रा का स्वागत किया गया। प्लाजा सिनेमा के पास बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पदयात्रा पर पुष्पवर्षा करने के साथ-साथ सांसद चैधरी और विधायक देवनानी का माला पहनाकर स्वागत किया। न्यू कवंडसपुरा, मदारगेट, फूलमंडी, गांधी बाजार, नला बाजार में व्यपारियों और नागरिकों से जोश के साथ पदयात्रा का स्वागत किया। दरगाह बाजार में ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद चैधरी और विधायक देवनानी सहित पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं की दस्तारबंदी और पुष्पवर्षा की। धानमंडी, लक्ष्मी चैक में पदयात्रा का स्वागत किया गया। नया बाजार चैपड़ पर सांसद चैधरी और विधायक देवनानी का अभिनंदन किया गया। इन दोनों नेताओं सहित पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने आगरा गेट स्थित बालाजी, गणेशजी के मंदिर और वैभव लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैभव लक्ष्मी मंदिर परिसर में बिल्वपत्र का पौधा भी रोपा। उतार नसियां, महावीर सर्किल पर व्यापारियों ने स्वागत किया। यहीं पर सांसद चैधरी और विधायक देवनानी ने भैरूजी मंदिर में दर्शन किए।
पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारों का सम्मान
पदयात्रा का समापन बजरंग गढ़ स्थित विजय स्मारक पर हुआ, जहां सांसद चैधरी और विधायक देवनानी ने पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों का माला पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके बाद आयोजित सभा को सांसद चैधरी व विधायक देवनानी सहित प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

यह भी शामिल रहे
पदयात्रा में मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, शहर भाजपा के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व यूआईटी सदर धर्मेश जैन, शहर भाजपा के महामंत्री जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, पार्षद दीपेंद्र लालवानी, जेके शर्मा, धर्मपाल जाटव, अनीश मोयल, महेंद्र जादम, राजू साहू, महेन्द्र मित्तल, प्रकाश बंसल, राजेंद्र पंवार, भारती श्रीवास्वत, चन्द्रेश सांखला,बलराम हरलानी, के.के.त्रिपाठी, विजय साहू,, रश्मि शर्मा, सतीश बसंल, दीपक सिंह, राहुल जयसवाल, पंकज सिंह कुलियाना, कमलेश शर्मा, किशन बालानी, सुरेश गर्ग, राजीव भारद्वाज, राजू कुमावत, दिनेश खण्डेलवाल, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, अशोक राठी, अंकुर सोनी, रचित कच्छावा, सन्दीप गोयल, दयाल सिवासिया, सलीम मोहम्मद, शफीक खान, अफशान चिश्ती, संजय अरोडा आदि शामिल रहे।

इन मार्गों से गुजरी पदयात्रा
पदयात्रा पड़ाव सब्जी मण्डी, लालकोठी होते हुए केसरगंज, कवण्डसपुरा, मदारगेट, नला बाजार खटीक बस्ती, दरगाह बाजार, धानमण्डी, कड़क्का चैक, नया बाजार, आगरागेट, महावीर सर्किल होते हुए बजरंग गढ चैराहा स्थित विजय स्मारक पहुंच कर सम्पन्न हुई।

error: Content is protected !!