Fat to Fit हो रहे संगीतकार राज महाजन ने खोले अपनी फ़िटनेस के राज

21 अक्टूबर को 42 वर्ष के हो जाएँगे महाजन, लेकिन फ़िटनेस के कारण नहीं चलता उम्र का पता
15 अक्टूबर, 2019 नई दिल्ली। आजकल मोक्ष म्यूजिक के चेयरमेन राज महाजन फिर से चर्चा में हैं। और इस बार चर्चा का कारण है उनकी फ़िटनेस। ‘फैट टु फिट’ के फोर्मूले को सही मायने में साबित कर दिखाया है राज ने। पिछले दिनों, राज महाजन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटैस्ट फोटो शेयर की, जिसमे वो अपने फिट शरीर के साथ डोले-शोले दिखाते नज़र आ रहे हैं। 21 अक्टूबर 2019 को राज महाजन 42 वर्ष पूरे कर लेंगे। इस उम्र में भी फ़िटनेस का यह शौक काबिलेतारीफ है और बाकी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
राज की फ़िटनेस को को देखकर उनकी आयु का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अपनी हैल्थ के राज खोलते हुये राज ने बताया कि वे रेगुलर जिम जाते हैं, योगा करते हैं और खाने-पीने का बहुत खयाल रखते हैं। राज शाकाहारी खाना खाते हैं।
राज ने बताया, “देर रात भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन करने से पहले सलाद खाना चाहिए। घी, तेल और अत्यधिक मीठे से बचना चाहिए। राज ने बताया कि खान-पान के अपने रुल्स होते हैं। अगर हम नियमों को मानेंगे तो फ़िटनेस बनाए रखने में सफल रहेंगे। अत्यधिक टेंशन से भी बचना चाहिए। नींद पूरी लेनी चाहिए। बालों और त्वचा के लिए नियमित मसाज लेनी चाहिए।“

Twitter Link of the Post : https://twitter.com/TheRajMahajan/status/1184089494795894785

error: Content is protected !!