अजमेर उत्तर में सांसद चैधरी ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

अजमेर, 20 अक्टूबर। सांसद भागीरथ चैधरी और विधायक वासुदेव देवनानी की अगुवाई में रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर अजमेर उत्तर में द्वितीय चरण की पदयात्रा निकाली गई। इससे पूर्व 14 अक्टूबर को भी पदयात्रा निकाली गई थी।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा रविवार को प्रातः 8.30 बजे घूघरा घाटी स्थित श्री भैंरू मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। यात्रा शुरू होने से पहले सांसद चैधरी और यात्रा समन्वयक विधायक वासुदेव देवनानी सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण की झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके बाद बापू के जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।
कन्या पूजन किया गया
पदयात्रा के दौरान भोंपो का बाड़ा क्षेत्र में सेवा बस्ती की कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर मेंरी बेटी मेंरा अभिमान का संदेश दिया गया।
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पदयात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए पीडब्ल्यूडी ग्राउण्ड तथा आंतेड़ बगीची में वृक्षारोपण किया गया।
शिक्षण सामग्री भी वितरित
इस क्रम में पदयात्रा के दौरान दातांनगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने वाले बालक, बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
स्वच्छता सैनिकों का अभिनन्दन
रेम्बुल रोड़ स्थित शिव मंदिर पर सांसद चैधरी और विधायक देवनानी ने 21 स्वच्छता सैनिकों का अभिनन्दन किया। यह वह सैनिक हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं।
लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन
पदयात्रा के दौरान शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शास्त्री जी की प्रतिमा पर सांसद चैधरी और विधायक देवनानी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
वरिष्ठ नागरिकों का अभिनन्दन
पदयात्रा का समापन वैशाली नगर जनता काॅलोनी स्थित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन पर हुआ, जहां सांसद चैधरी और विधायक देवनानी ने वरिष्ठ नागरिकों का माला पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर अभिन्नदन किया। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिकों में श्री जीडी वरिन्दानी, धिडूमल कृपलानी, वीएन जोशी, एनआर देवल, वासुदेव गिदवानी, नेवन्दराम बसरमलानी, खुशीराम ईसरानी, पुरषोतम, अर्जुनलाल गुप्ता, मेवाराम, आरएस पंवार, सुरेन्द्र गर्ग, लालचन्द हीरानन्दानी, निर्मल जैन, देवदास मेहता, आरएन पंवार शामिल थे। इसके बाद आयोजित सभा को सांसद चैधरी व विधायक देवनानी सहित प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।
इन मार्गो पर हुआ शानदार स्वागत
पदयात्रा का जयपुर रोड, भोपों का बाड़ा, लोहाखान, पुलिस लाईन, शास्त्रीनगर, रेम्बुल रोड़, चर्च हाॅल रोड़, क्रिश्चयनगंज, विकासपुरी, शान्तिपुरा, आंतेड़, वैशालीनगर गौरव पथ, जनता काॅलोनी क्षेत्र में व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किय साथ ही सांसद चैधरी और विधायक देवनानी का माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
यह भी शामिल रहे
पदयात्रा में मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व यूआईटी सदर धर्मेश जैन, शहर भाजपा के महामंत्री जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, विकास सोनगरा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, पार्षद नीरज जैन, ज्ञानचन्द सारस्वत, महेन्द्र जादम, राजेन्द्रसिंह राठौड, सुखदेवसिंह रावत, भारती श्रीवास्तव, जे.के. शर्मा, अनीश मोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश मेहरा, चन्द्रेश सांखला, वीरेन्द्र वालिया, भानुप्रताप सिंह, रचित कच्छावा, रमेश टेलर, रामसिंह, संतोष मेघवंशी, संजय गर्ग, छगण सिंह राणा, शेलेन्द्र सतरावला, सत्यनारायण शर्मा, श्याम पंवार, बीजेन्द्र सिंह सोढा, संजीव चतुर्वेदी, सरोज चैधरी, लक्ष्मी यादव, गोपाल शर्मा, गंगाराम सैनी, ओमप्रकाश छुगानी, दीपकसिंह राठौड, राजीव भारद्वाज, सुनील जैन, प्रकाश बंसल, किशन बालानी, प्रदीप अजमेरा, सुरेश गर्ग, गौरव मीरवानी, पवन ठठेरा, कमलेश शर्मा, विजय टांक, जातवेद सोनी, राजेश खण्डेलवाल, दीपक शर्मा, लोकेन्द्र ंिसंह, विक्की जैन, श्वेता शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, संकेत वर्मा, अनुपम गोयल, आशीष शर्मा, रोहित यादव, दयालराम सिवासिया, रचित कच्छावा आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!