मोलाना अबुल कलाम आजाद की 131 वीं जन्म जयंति मनाई

अजमेर 11 नवम्बर – भारत रत्न व देष के प्रथम षिक्षा मंत्री मोलाना अबुल कलाम आजाद की 131 वीं जन्म जयंति शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाॅक अध्यक्ष मो. इमरान सिद्धिकी की अध्यक्षता में व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अमोलक सिंह छाबड़ा के मुख्य आतिथ्य में आजाद पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर मनाई।
यह जानकारी देते हुए ब्लाॅक अध्यक्ष इमरान सिद्धिकी ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वह कवि, लेखक, पत्रकार व भारतीय स्वतन्त्रता सैनानी थे। भारत की आजादी के बाद वह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वह महात्मा गाॅंधी के सिद्धातों का समर्थन करते थे। स्वतन्त्रता के बाद वह भारत के पहले षिक्षा मंत्री बने और विष्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना उनके सबसे अविस्मरणीय कार्यो में से एक था। मौलाना साहब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। उन्होने हिन्दु-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया तथा वह अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्वांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओं में से एक थे।
इस दौरान मो. इमरान सिद्धिकी, अमोलक सिंह छाबड़ा, संगठन महामंत्री नरेष सोलीवाल, शैलेन्द्र बीजावत, राजू कच्छवाहा, शलामुद्धिन, विकास चैहान, आरिफ खान, मोहम्मद तोकिर, दयानन्द चतुर्वेदी, एडवोकेट शफीक मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

(मो. इमरान सिद्धीकी)
मो. 9928633433

error: Content is protected !!