निकाय चुनाव में भाजपा परचम फेराएगी प्रदेश में -देवनानी

ब्यावर, चित्तोड़गढ़, निम्बाहेड़ा व उदयपुर में निकाय चुनाव के प्रचार पर गये है देवनानी
अजमेर, 12 नवम्बर। विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम फेराएगी। देवनानी भाजपा के प्रदेश संगठन के निर्देश पर ब्यावर, चित्तोड़गढ, निम्बाहेड़ा व उदयपुर में नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार पर गये है।
देवनानी ने सोमवार को ब्यावर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क किया तथा विभिन्न वार्डो में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
उन्होंने मंगलवार को चित्तोड़गढ व निम्बाहेडा में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकताओं की बैठक लेकर चुनावी प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्याशी घर-घर सम्पर्क कर समर्थन जुटाएं। वहां पर उन्होंने सिंधी समाज के लोगो से भी सम्पर्क किया तथा भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
देवनानी ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है साथ ही आमजन भी प्रदेश में कांग्रेस के 11 माह के विफल शासन से त्रस्त नजर आ रहा है। कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास ठप्प हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनता के समर्थन से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है।
देवनानी बुधवार को उदयपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

error: Content is protected !!