नगर निकाय चुनाव घोषणा पत्र 2019 का स्वागत

अजमेर । अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकाय चुनाव-2019 को लेकर कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र का स्वागत किया है ।
कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि | इस घोषणा पत्र में समाज के बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के के समुचित विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल की गई हैं| हर वर्ग को सम्मान देते हुए उसका विकास करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है| अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के चेहरे पर मुस्कान लाना ही कांग्रेस की नीति है| उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है|
घोषणा पत्र का लक्ष्य यह है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत और हर गाँव-ढाणी तक शिक्षा, चिकित्सा जैसी सभी जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंच सकें। पिछले 11 महीनों में तमाम लोगों को नई सरकार से जो आकांक्षाएं बनी हैं उनका बेहतर तरीके से कायाकल्प करके हम उनका धरातल पर क्रियान्वयन कर सकें हमने घोषणा पत्र जारी किया हैं|
उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है और जो जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनको आगे बढ़ा रही है| जिस प्रकार 2018 में जनता ने कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सरकार बनाई एवं हमे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी|

error: Content is protected !!