नगरीय निकायों के चुने गए उपाध्यक्ष

ब्यावर से रिखबचंद खटोड, नसीराबाद से शम्भू साहू व पुष्कर से शिवस्वरूप महर्षी रहे विजयी
अजमेर, 27 नवम्बर। जिले में नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान और मतगणना हुई। इसमें ब्यावर नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए श्री रिखबचंद खटोड, नसीराबाद नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए श्री शम्भू साहू तथा पुष्कर नगर पालिका के उपाध्यक्ष के लिए शिवस्वरूप महर्षी विजयी घोषित किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि ब्यावर नगर परिष्द उपाध्यक्ष चुनाव में श्री रिखबचंद खटोड को 38 मत प्राप्त हुए। जबकि सरस्वती शर्मा को 21 मत मिले। नसीराबाद नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में श्री प्रदीप सिंह राठौड़ एवं श्री शम्भू साहू को 10-10 मत प्राप्त हुए। लॉट का परिणाम श्री शम्भू साहू के पक्ष में रहा। इसी प्रकार पुष्कर विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए उमा दग्दी को 11 तथा शिवस्वरूप महर्षी को 14 मत प्राप्त हुए।

error: Content is protected !!