आज एक पहल सेवा की ओर (सामाजिक संस्था) की और से मंगलम प्रगति नगर में निवास कर रहे करीब 500 लोगो को जो कि लेबर है और मध्य प्रदेश से यंहा आकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे है को गरम जैकेट कोट साड़ी नई चप्पल शर्ट पेंट वितरित किये गए। जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये। ज्ञात रहे एक पहल संस्था ने 2016 में गरीब और जरूरतमन्दों के लिए वस्त्र बैंक खोला था। इसके संस्थापक श्री महेश कुमार गर्ग जी थे।वो आज नही है पर उनके बेटे और बहू ने इस सेवा को जारी किया हुआ है। इस सेवा के अवसर पर संस्था के शैलेश गर्ग .ज्ञानेंद्र सिंह नयाल आलोक भाई विष्णु अग्रवाल आशा अग्रवाल और अंश गर्ग थे