दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद वेटरनरी डॉक्टर को जलाकर मारने के विरोध में नारी शक्ति संगठन की अध्यक्षा ममता गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति ने राष्टृपति के नाम ज्ञापन भेजकर हत्यारों को सजा देने की मांग की। इस दौरान उपख्ंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया व विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही हाथों में कई तरह के पोस्टर लेकर के दुष्कर्म का जबरदस्त रोष जाहिर किया। युवतियो ने हाथो में तख्तिया लेकर दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। इस मौके पर नारी शंक्ति संगठन की ममता गुप्ता, अश्विनी झालानी, सविता भुतडा, पार्षद स्वाति फुलवारी, पुर्व पार्षद सम्पति बोहरा, नेहा पालडिया सहित अनैक युवतिया व महिलाए व युवा मौजुद थै।

error: Content is protected !!