नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सदर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार फतेहगढ सल्ला निवासी मोहम्मद खान को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने पूर्व में आरोपी पर छेडछाड का आरोप लगाया था। अपने बयानों ने पीडिता ने खुलासा किया कि आरोपी उसे बहला फुसला कर भगा ले गया और दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विवाह स्थल पर महिला का नगदी से भरा पर्स पार
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के सेंदडा रोड स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित एक शादी कार्यक्रम के दौरान किसी उचक्के ने नगदी से भरा पर्स पार कर लिया। इस संबंध में परिजन ने सोमवार को शहर थाने में शिकायत दी। शहर के टीकम चंद छाजेड़ ने थाने में शिकायत देकर बताया कि 29 नवंबर को सेंदडा रोड स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उनके बेटे की शादी का महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नि को डांस के लिए बुलाया गया तो वह अपना पर्स स्टेज पर रख कर डांस करने लगी। डांस कर जब वह वापस पहुंची तो पर्स गायब था।

error: Content is protected !!