अपना घर के वृद्ध जनों के साथ मिलकर बांटी खुशियाँ

प्रेसीडेंसी स्कूल गेगल के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने जॉय आफ गिविंग कार्यक्रम के अन्तर्गत अपना घर वृद्धाश्रम लोहागल रोड़ अजमेर का भ्रमण किया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपना घर के वृद्ध जनों के साथ कुछ पल बिता कर उनके चेहरों पर खुशियाँ लाने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भजन गीत संगीत नृत्य के साथ लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।अपना घर के वृद्ध जनों के साथ पासिगं द पार्सल खेल खेला साथ ही नृत्य भी किया। विजेता रहे वृद्ध जनों को फूलों के पौधे देकर सम्मानित किया गया। किशनगढ़ व अजमेर से आए अभिभावकों ने भी अपना योगदान दे कर वहाँ के वृद्ध जनों को कंबल तथा रूम हीटर प्रदान किए।
विद्यार्थियों ने वृद्ध जनों के साथ बातें करते हुए उनके मन की भावनाओं को समझने का प्रयास किया। अपना घर वृद्धाश्रम के लोगों को भोजन भी करवाया। विद्यालय द्वारा बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करने हेतु समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
वृद्धाश्रम की संचालिका श्नीमती रेखा गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए वृद्ध जनों के साथ समय व्यतीत करने हेतु धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!