इंडियन फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन का संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 12 को

आने वाली 12 जनवरी को अजमेर के पुष्कर”ग्रीन रिसोर्ट” में इंडियन फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की और से संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में देश की मीडिया जगत की कई बड़ी हस्तियां भाग ले रही है।जिसमें से एक हस्ती का परिचय आपके सामने प्रस्तुत है।मुझे फक्र है इस बात का की पहली बार अजमेर जिले के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार सम्मेलन आयोजित हो रहा है।जिसके संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र चतुर्वेदी जी हैं।कार्यक्रम के आयोजक सम्मानीय उपेंद्र सिंह जी राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष आई.एफ.डब्ल्यू.जे.है।कार्यक्रम के सह संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश सचिव तिलक माथुर हैं।इस कार्यक्रम में डॉ. ओ.पी.यादव जी स्पेशल इनवाइटेड गेस्ट हैं।जिनका परिचय आपके सामने है।सभी पत्रकार साथी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं…💐💐💐
निवेदक…डॉ. मनोज आहूजा पत्रकार 9413300227…💐💐💐

ओ.पी. यादव परिचय
………………………
– डॉ. ओपी यादव वर्तमान में दूरदर्शन न्यूज नई दिल्ली में वरिष्ठ संपादक है
– आप डीडी किसान चैनल के न्यूज इंचार्ज एंव नेशनल क़ॉर्डिनेटर है।
– आपको भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, संसद की कार्यवाही एवं केन्द्र सरकार के मंत्रालयों व सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के साथ राजनातिक दलों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों से जु़डी कवरेज करने का 15 साल का अनुभव है।
– आप पार्लियामेंट प्रेस ऑफ साउथ एशिया (सार्क नेशन) के जनवरी 2018 से चेयरमैन है। आप भारत के पहले पत्रकार है जिनकों यह जिम्मेदारी मिली है।
-भारत नेपाल संबधों को मजबूती प्रदान करने वाले मीडिया ग्रुप के आप प्रमुख वार्ताकार है।
-एकेडमिक उपलब्धि-
– हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आपको देश के तीन हिन्दी विद्वानों की सूची में शामिल किया है। आप देश के पहले व्यक्ति है जिनको इतनी कम उम्र में ये जिम्मेदारी मिली है।
– आप देश के प्रथम पत्रकारिता विश्वविद्यालय “माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के मीडिया श्रेणी में नियुक्त एग्जामिनर एवं विजिटिंग प्रोफेसर है। डीडी न्यूज के आफ पहले पत्रकार है जिन्हे ये जिम्म्मेदारी मिली है।

—-प्रमुख पुस्कार एवं सम्मान—

-17 जुलाई 2019 को आपको “चौधरी चरण सिंह आईसीएआर नेशनल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं आईसीएआर के महानिदेशक, डॉ त्रिलोचन महापात्रा द्वारा दिया गया।
30 मई 2018 को दक्षिण पूर्व एशियाई देश कम्बोडिया की राजधानी सेमरिप में आपको “वर्ल्ड पीस प्राइज पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

– 27 मई 2018 को आपको तिब्ब्त की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति लोपसांग सांगे ने
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में “भारत तिब्बत मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
– 21 मई 2017 को आपको नेपाल के जनकपुर में “इंडिया नेपाल इंटरनेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने आपको दिया।
-17 मई 2017 को आपको हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में यूरोप के धर्माचाय गुरुकर्मा थानपई ने ‘’बौद्ध हिन्दू विश्व शान्ति सम्मान’’ देकर आपके सम्मानित किया।
– नवम्बर 2016 को आपको नेपाल की राजधानी काठमांडू ने नेपाल के उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री श्री बिमलेन्द्र निधि ने “इ़ंडिया नेपाल इंटरनेशनल फ्रेंडशिप अवार्ड” देकर सम्मानित किया।
-14 सितम्बर 2016 को आपको भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने “राजभाषा गौरव पुरस्कार” राष्ट्रपति पुरस्कार देकर आपको सम्मानित किया।
-2012 में आपको संयुक्त राष्ट्र संघ के मिलेनियम डवलपमेंट गोल कार्यक्रम के लिए ‘’इंटरनेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड’’ से ट्यूनीशिया के राजदूत श्री तरेक अजोय ने “इंटरनेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
-मीडिया और डिप्लोमेसी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय स्तर पर आपको 100 से भी अधिक पुरस्कार और सम्मान मिल चुके है।

error: Content is protected !!