रेलवे अस्पताल में पाइल्स का इलाज नयी पद्धति से

वर्तमान समय में पाइल्स की समस्या जो एक आम समस्या है और कई लोग इस बीमारी से ग्रस्त पाए जाते है | रेलवे अस्पताल अजमेर में पाइल्स की इलाज नयी तकनीक लिम्बर्ग फ्लैप द्वारा यह इलाज किया जा रहा है| रेलवे अस्पताल अजमेर के डॉ मुकेश बागड़ी द्वारा रिसर्च पेपर के माध्यम से इस तकनीक को अब राष्ट्रिय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान भी मिल गयी है | हाल ही में दिल्ली में आयोजित अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (इंडियन चैप्टर) की कॉन्फ्रेंस में मंडल रेलवे अस्पताल अजमेर के जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ मुकेश बागड़ी ने एक अध्ययन पत्र (रिसर्च पेपर) प्रस्तुत किया| दिनांक 02.01.2020 से 05.01.2020 के मध्य आयोजित कॉन्फ्रेंस में इस अध्ययन पत्र (रिसर्च पेपर) में उन्होंने बताया कि पाईलो नाइडल साइंस (पाइल्स) बीमारी के लिए लिम्बर्ग फ्लैप तकनीक से ऑपरेशन करना आसान और रोगी के लिए अधिक सुविधाजनक होता है और इसमें बीमारी के पुनः होने की संभावना भी बहुत कम रहती है| उल्लेखनीय है की इस कांफ्रेंस में देश विदेश के चुनिदां डॉक्टर्स को ही आमंत्रित किया जाता है | अपने रिसर्च के प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया जाता है | डॉ बागड़ी के इस रिसर्च में डॉक्टर पी के मिश्रा, डॉक्टर राजकुमार मीणा मंडल चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर प्रियाकर एनेस्थेटिस्ट का विशेष सहयोग रहा | डॉ मुकेश बागड़ी द्वारा रेलवे अस्पताल अजमेर में आधुनिक तकनीकों के सभी तरह के ऑपरेशन सामान्य एवं दूरबीन पद्धति से भी नियमित रूप से किए जा रहे हैं|

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!