देश को बदलने वाले फैसले ही देश की प्रगति के लिए आवश्यक: राव राजेन्द्र सिंह

(देश की बदलने वाले फैसले धारा 35ए से सी.ए.ए पर संगोष्ठि संपन्न)

अजमेर। वैशाली नगर स्थित प्रेस क्लब पर राधे सोशल फाउडेशन द्वारा आयोजित संगोष्ठि ‘‘देश को बदलने वाले फैसले’’ में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र ंिसह ने अपने उद्बोधन में कहा सिर्फ 35ए, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन अधिनियम ही नही केन्द्र की वर्तमान सरकार ने अनेक क्षेत्रों में देशहित में निर्णय लिये उदाहरण के लिए उन्होने कहा देश में पहली बार दो नये मंत्रालय स्थापित किये डिजीटल जल शक्ति मंत्रालय स्थापित किये, डिजीटल से ही आज देश में प्रत्येक योजनाओं को ईमानदारी से लागू किया उदाहरण के तोर पर गरीब किसानों के सीधे खातों में 6000/- जमा हो गये 8 करोड़ गरीबों को एल.पी.जी., 8 करोड़ शौचालय के निमार्ण के पीछे मोदी सरकार की यह योजना है कि लोग शहरो की ओर न जाये गांवो में ही मूलभूत सुविधा होगी तो विकास आसानी से होगा लोगों को सहज जीवन व्यापन करने में आसानी होगी। प्रत्येक घर में जल, गैस, विद्युत उपलब्ध होगी। आम ग्रामीण क्यु शहर की ओर जायेगा। यदि जल गांव तक पहुच गया तो बेरोजगारी स्वतः ही कम होगी।
विशिष्ट अतिथि सुनिल जैन न कहा देश में 70 वर्षाे तक 370 को देश ने भोगा जिसे वर्तमान सरकार को सुलझाने में 7 घण्टे भी नही लगे। देश को नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही शक्तियों को कुचलना होगा। भारत की सीमा से लगते हुए अफगानिस्तार, पाकिस्तान, बाग्लादेश जो इस्लामिक धर्म को मानने वाले देश है वहां के अल्पसंख्यक जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर 2014 व उससे पूर्व भारत आये शरणार्थी हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई को नागरिकता देने के लिए अधिनियम में संशोधन किया। विपक्ष दल देश को गुमराह कर रहे है उनके लिए वोट पहली प्राथमिकता है देश नही केन्द्र सरकार किसी कि नागरिकता नही छिन रही है नागरिकता दे रही हैं।
राधे सोशल फाउडेशन संस्था के अध्यक्ष संदीप भार्गव संस्था का परिचय देते हुए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतितिविधियों से अवगत कराया। भार्गव ने अपने उद्बोधन में उन खिलाड़ियों का भी उल्लेख किया जिन्होंने संस्था के सहयोग से ख्याति प्राप्त की। संगोष्ठि में अनेक युवाओं ने 35 ए, अनुच्छेद 370 व सी.ए.ए से संबंधित प्रश्न पुछे जिनका उत्तर राव राजेन्द्र सिंह ने दिया।
अन्त में श्री भगवती प्रसाद सारस्वत एवं विधायक अनिता भदेल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया। इस कार्यक्रम के संयोजक आन्नद सिंह राजावत ने संचालन किया तथा सह संयोजक डाॅ. अरविन्द शर्मा ने सबका धन्यवाद व आभार प्रकट किया। इस संगोष्ठि में शिवशंकर हेड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गोस्वामी, पूर्व आई.जी. एम एम शर्मा, हेमन्त सुनारिवाल, विजय खेमानी, विक्रम सिंह राठौड़, दिनेश खण्डेलवाल, मधु खण्डेलवाल, महेश अग्रवाल, श्याम बिहारी शर्मा, मोहन खण्डेलवाल, अशोक शर्मा, संजय सैनी, अमरीश माथुर, मोहन सतवानी, निपुण भार्गव, लोकेश शर्मा आदि प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।

संदीप भार्गव
अध्यक्ष राधे सोेशल फाउडेशन

error: Content is protected !!