परोपकारी कार्यों के साथ देवनानी मनाएंगे जन्मदिन

गायों को चारा व गुड़ खिलाएंगे, जेएलएन अस्पताल में उपकरण और आंगनबाड़ी में बच्चों को स्वेटर बांटेंगे, दयानंद बाल सदन में विद्यार्थियों को अल्पाहार कराएंगे

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 10 जनवरी। पूर्व षिक्षा राज्यमंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी शनिवार, 11 जनवरी को शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक और परोपकारी कार्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
देवनानी शनिवार को जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह साढे़ सात बजे नागफणी स्थित गौषाला में गायों को चारा और और पौने आठ बजे पुष्कर रोड स्थित गौषाला में गायों में गुड़ खिलाकर करेंगे। सुबह आठ बजे केसरगंज स्थित दयानंद बाल सदन में आयोजित हवन में भाग लेकर विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित करेंगे। वे सुबह 9 बजे नारेली स्थित गौषाला में गायों को चारा खिलाएंगे। इसके बाद साढे़ 10 बजे सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
देवनानी दोपहर सवा 12 बजे वैषाली नगर स्थित एचकेएच सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ एग्जाम वाॅरियर्स ‘‘का वितरण करेंगे। वे दोपहर एक बजे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के षिषु रोग विभाग में निबुलाइजर, हीटर और अन्य उपकरण भेंट करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे खारीकुई स्थित सिंधी विद्यालय में आंगनबाड़ी के बच्चों को स्वेटर और षिक्षण सामग्री भेंट करेंगे।
देवनानी दोपहर 2 बजे भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित रैली और कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे 3 बजे शास्त्री नगर स्थित लक्ष्मीनैन समारोह स्थल में आयोजित शहर भाजपा की बैठक में भाग लेंगे। बैठक को भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष सतीष पूनिया संबोधित करेंगे। इसके बाद अपराह्न साढे़ 3 बजे देवनानी के संत कंवरराम काॅलोनी, फाॅयसागर रोड स्थित निवास स्थान पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं में जोष
इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में देवनानी का जन्मदिन मनाने के लिए खासा जोष और उत्साह बना हुआ है। कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं।

error: Content is protected !!