351 जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित

जरूरत मन्द लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं अग्रणीय भूमिका निभाए- जैन
अजमेर ! शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
शहर अध्यक्ष जैन आज जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा के मुख्य संरक्षक रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत कल्याणपुरा क्षेत्र में आयोजित समारोह मैं मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक संस्थाओं को तत्पर रहना चाहिए इस अवसर पर समिति द्वारा कड़ाके की ठंड में राहत प्रदान करने के लिए जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल एवं गर्म कपड़े वितरण कर राहत प्रदान की !
समारोह में पूर्वांचल जन चेतना समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी रजनीश कुमार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल महासचिव शिव कुमार बंसल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन कच्छावा पार्षद कैलाश कोमल पार्षद कीर्ति हाडा के नेतृत्व में 351 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान महेश चौहान, सौरव यादव श्याम प्रजापति लोकेश चारण ईश्वर राजोरिया , नवीन कोमल , सोमिल , नीतीश , निर्भय भाई , शुभम भाई श्याम प्रजापति वेद चौधरी मनीष सेठी विनोद नकवाल राजेश गोरा बंसी लाल बेरवा देवाराम जी पावणा सुमन प्रकाश मूलचंद गोरा रामस्वरूप चयन ईश्वर राजोरिया नवीन कोमल विष्णु गौड़ वेद चौधरी विनोद नरवाल राजेश ब्रांच लाल बेरवा देवाराम जी पावड़ा सुमन प्रकाश मूलचंद गोरा रामसरुप सेन लोकेश चारण विष्णु गौड़ हरियाला कृष्णा गायत्री संघमित्रा गुरु दत्त गौरा हरीश गोरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सौरव यादव ने किया।

error: Content is protected !!