भारत विकास परिषद की साधारण सभा संपन्न

अजमेर 30 जनवरी । भारत विकास परिषद युवा शाखा अजमेर की साधारण सभा का आयोजन किया गया जहां जिला समन्वयक रामचंद्र शर्मा जी का आतिथ्य प्राप्त हुआ शाखा सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि बैठक में हाल ही में शाखा द्वारा आयोजित योग अमृत योग प्रतियोगिता में शाखा के सदस्यों की सक्रिय भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी प्रकार परस्पर सामंजस्य के साथ कार्यक्रमों को संपादित करने का आग्रह किया।
शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि बैठक में आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जिसके अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में न्यूनतम दर पर स्कूल बैग उपलब्ध कराने तथा सामूहिक सरल विवाह के आयोजन की रूपरेखा बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। जिला समन्वयक रामचंद्र शर्मा ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शाखा नवाचारों के साथ-साथ पूरी ऊर्जा के साथ अपने प्रकल्प करता रहता है और यही हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है शर्मा ने कहा कि हमारे पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण इन सभी का समावेश युवा शाखा के कार्यक्रमों में सदैव देखने को मिलता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया अंत में शाखा अध्यक्ष तरुण मिनावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आज की बैठक में विकास पालीवाल , रौनक सोगानी ,संजय मकवाना ,पी एन मंगल , बंटी कच्छावा ,रितेश गर्ग ,मनीष बंसल , मितेश सिंघल , अविनाश अग्रवाल , घनश्याम अग्रवाल ,लोकेश बंसल , योगेश खंडेलवाल , पुनीत बंसल , दीपिका खंडेलवाल , नीतू पालीवाल ,किरण बिंदल , तनु गोयल ,प्रिय बंसल , ज्योति कच्छावा ,खुशी बंसल ,श्वेता अग्रवाल , प्रीती मकवाना ,ज्योति गर्ग , सपना बंसल, अंशुमा अग्रवाल , अर्पिता गोयल सहित सदस्य उपस्थित रहे।

संदीप गोयल
9352004484

error: Content is protected !!