सोनल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्कूलों को पंखे भेंट

निशक्तजन को व्हीलचेयर भेंट की
अजमेर, 21 फरवरी। सोनल मेमोरियल ट्रस्ट की सामाजिक सरोकारों से नाता निभाते हुए परोपकार के अनेक कार्य कर रहा है।इसी कड़ी में अजमेर के आसपास के कई सरकारी स्कूलों में आने वाली गर्मी को देखते हुए 45 पंखे भेंट किए गए हैं तो निशक्तजन को व्हीलचेयर भेंट की गई है।
शुक्रवार को आर्य नगर निवासी शेर सिंह की दिव्यांग पत्नी श्रीमती
कविता सिंह को वोकर भेंट किया। इसी प्रकार शेर सिंह के ही सेरिब्रल पाल्सी से ग्रस्त 20 वर्षीय पुत्र महादेव को व्हील चेयर भेंट की गई। यह दोनों पुनीत कार्य कार्य उत्कर्ष शर्मा, विमल कुमार मौर्य, डॉ. महावीर व डॉ. दीपसिंह ने सम्पादित किए। किया।
आने वाली भीषण गर्मी के प्रकोप से बाल गोपालों को बचाने के लिए ट्रस्ट परिवार अजमेर के आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्थित राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छत के 45 पंखे लगवा रहा है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोसल, तहसील रुपनगढ (अजमेर) में 20 फरवरी को पंखे लगवाए गए। पुनीत कार्य के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती इंदु शर्मा और शेर सिंह के परिवार ने सोनल मेमोरियल ट्रस्ट की डॉ. राजकुमारी, प्रदीप कुमार जैन व श्रेयांस जैन सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. राजकुमारी जैन
सोनल मेमोरियल ट्रस्ट
अजमेर।

error: Content is protected !!