*श्रीधर केसरी/रतन लाल दगदी*
ब्यावर सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। दोहरे हत्याकाण्ड का 24 घण्टे में किया खुलासा। हत्या का शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार।
ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सारनिया की सरहद पर 24 फरवरी को एक महिला व एक बच्चे की लाश पड़ी होने की पुलिस को मिली थी सूचना। सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा ने मय जाप्ते घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट अजमेर द्वारा घटना का निरीक्षण किया।
घटना की गम्भीरता के मद्देनजर *पुलिस अधीक्षक कु0 राष्ट्रदीप व पुलिस उपाधीक्षक ब्यावर वृत हीरालाल सैनी* ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सुरेन्द्र सिंह जोधा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप दोहरे हत्या काण्ड का मात्र 24 घण्टे में खुलासा करने के साथ ही इस दोहरे हत्याकांड के शातिर अपराधी मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम हरराजपुरा निवासी महेंद्र पुत्र देबी मेहरात को सांगानेर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। यहाँ पर इस बात का उल्लेख किया जाना नितान्त आवश्यक हैं कि पिछले दो वर्षों में ब्यावर वृत्त के थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों के खुलासा करने में पुलिस काफी मुस्तेद रही। और हाल ही में 24 फरवरी को हुए दोहरा हत्याकांड का खुलासा 24 घण्टे में किया जाना इसका ताजा एवं महत्वपूर्ण उदहारण कहा जा सकता हैं।
* *ये रहे टीम में शामिल*
सुरेन्द्र सिंह जोधा
माणकचन्द ए एस आई
कानि0 शेरसिंह 1568
कानि0 मोहित 662
कानि0 बलबीर 404
कानि0 गोपी राम 881
कानि0 बीरबल 779
कानि0 आत्माराम 397
कानि0 देशराज 2217
कानि0 पांचूराम 2460