विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने मास्क व सेनेटाइजर के लिए अपने विधायक कोष से रू. 1 लाख की अनुशंषा की है। देवनानी ने बताया कि कोविड-19 की असामान्य परिस्थितियों से निपटने के लिए तथा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व आपात सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों व जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के लिए विधायक कोष से 1 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
देवनानी ने बताया कि कोविड-19 की असामान्य परिस्थितियों से निपटने के लिए विधायक कोष से राशि की स्वीकृति जारी करने के सम्बंध में सरकार द्वारा विशेष अनुमति प्रदान की गई है जिसके क्रम में जिला कलक्टर के माध्यम से मास्क एवं सेनेटाइजर क्रय कर निःशुल्क वितरित किये जायेंगे।
क्षेत्रवासियों से घर पर रहने का आग्रह
विधायक देवनानी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि 31 मार्च तक वे अपने-अपने घर पर रहे। उन्होने कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले व जल्दी से काम निपटा कर घर लौट जाए। बार-बार साबुन से हाथ धोने, सेनेटाइजर से हाथ धोने, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस में 1 मीटर की दूरी सहित अधिकाधिक सावधानियां बरते। घर में बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ध्यान रखे।