पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील सेवाकार्य जारी रखेगी

पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर द्वारा लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को हो रही परेशानी के मद्देनजर घर घर जाकर राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
सिन्धु भवन, पंचशील नगर से झूलेलाल भगवान की स्तुति करके दो वाहनों में राशन सामग्री भरकर पंचशील नगर, गणेश गुवाड़ी, यूआईटी कॉलोनी, गांधी गृह आदि क्षेत्रों के गरीब परिवारों में वितरण के लिए रवानगी की गई।
संस्था अध्यक्ष राधा किशन आहूजा, उपाध्यक्ष मोहन चेलानी, महेन्द्र कुमार तिर्थानि , अजीत मुलानी, दिलीप लख्यानी, शोभराज विधानी, कमल मोतियानी, मुकेश आहूजा, सुरेन्द्र लख्यानी, जयप्रकाश मुलानी, सचिव मनोज कुमार मेंघानी ने बताया कि सेवा का यह कार्य पूरे लॉकडाउन् अवधि के दौरान जारी रखा जाएगा। इससे पूर्व झूलेलाल भगवान की स्तुति करके विश्व में सुख, शान्ति, समृद्धि और कोरोना प्रकोप को समाप्त कर स्वस्थ समाज की प्रार्थना की गई।

आर के आहूजा
अध्यक्ष
मनोज कुमार मेंघानी
सचिव
पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर, अजमेर।

error: Content is protected !!