कोरोना वाइरस के ख़तरे से निबटने के लिए अजमेर एक जुट हो कर इस का सामना कर रहा है।
आज दिनांक 22-4-20 को यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनाइटेड अजमेर अजमेर प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए विभिन्न शेल्टर होम में सुबह व शाम का भोजन पहुँचा रहा है।
इस नेक कार्य में अजमेर लघु उद्योग भारती अपने अध्यक्ष अजीत अग्रवाल के मार्फ़त अब तक साढ़े सात सौ किलो आटा दे चुके हैं , सतगुरु ग्रूप के वाइस प्रेसिडेंट आर डी ठारवानी रोज़ पचास किलो आटा मुहैया करवा रहे हैं व अमृत मसाला कम्पनी अपनी प्रेसिडेंट सुश्री रुघवानी के माध्यम से भोजन में प्रयुक्त सारे मसाले उपलब्ध करवा रहा है।
शेल्टर होम में पहुँचने वाले ख़ानाबदोशों की संख्या में लगातार वृद्धि के फलस्वरूप अब संख्या 1250 + पैकेट वितरण प्रतिदिन पहुँच चुकी है।
ये पैकेट भगवंत यूनिवर्सिटी , शहीद अविनाश माहेश्वरी स्कूल , दयानंद कॉलेज , गवर्न्मेंट कॉलेज हॉस्टल , सावित्री कॉलेज , बधिर विद्यालय , RRTI व ख़्वाजा मॉडल स्कूल में बने शेल्टर होम के अलावा कुछ बाहर के फँसे हुए मज़दूर व मेहमानों तक पहुँचाये जा रहे है।
भोजन में मशीन से बनी चपाती के साथ एक दाल अथवा सब्ज़ी होती है।
भोजन बनवाने हेतु एक हलवाई व रोटी मशीन ऑपरेटर सहित चार हेल्पर हैं।
भोजन बनवाने व पैक करने की ज़िम्मेदारी अशोक टी रायसिंघानी , तरुण जसराय , मनीष जादम , चंद्रशेखर विजय , अमित मोदी, जगदीश पंवार व नितेश यादव की टीम ने सम्भाल रखी है । भोजन वितरण कीर्ति पाठक व राजेश जादम द्वारा किया जा रहा है।