घरों में रहकर भगवान परशुराम की जयंती मनाई!

अजमेर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने बताया भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती, ब्राह्मण समाज द्वारा मनाई गई, इस वर्ष कोरोना संकट के चलते महासभा द्वारा सभी समाज बंधुओं से आव्हान किया गया था कि सभी अपने घरों में रहकर भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाए । इसी कड़ी में समाज बंधुओं द्वारा अपने घरों में रहकर ही भगवान परशुराम जी की पूजा की गई,
जिलाध्यक्ष अंकुर त्यागी ने बताया कि सायंकाल सभी ब्राह्मण बंधुओं द्वारा आराध्य देव विप्र शिरोमणि भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव पर घरों की देहरी , बालकनी व छतों पर पांच दीपक जलाकर भगवान परशुराम के जयकारों के साथ प्रकृति को प्रकाशमान कर, गूंजायमान कर कोरोना महामारी को भगाने का संकल्प लिया गया ।
भगवान परशुराम की जयंती बनाने वाले समाज बंधुओं में सुरेश्वर शैली,हिमांशु मिश्रा, दयानंद चतुर्वेदी,आदि थे।

अंकुर त्यागी
जिलाध्यक्ष- सर्व ब्राह्मण महासभा अजमेर।
मोबाइल- 9352006075

error: Content is protected !!