बॉलिवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक की लहर

द स्मार्ट अजमेरियन ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की अध्यक्ष सोना धनवानी ने बताया कि अभिनेता इरफान खान ने अपनी प्रतिभा से देश मे राजस्थान को गौरान्वित किया है इरफान खान जी के निधन की खबर बेहद ही दुःखद और हैरान कर देने वाली है। पिछले हफ्ते ही इरफान साहब की माँ का निधन हुआ था और अब उनका यूं हमे छोड़कर चले जाना फ़िल्म जगत के साथ – साथ उनके प्रशंसकों के लिए दुख का समय है। रमज़ान के पाक महीने में अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदोस में आला मकाम आता करे व उनके परिवार को हिम्मत आता करें ! संस्था के सरंक्षण हरिराम कोढवानी , शिवकुमार भागवानी, गुलजीत सिंह छाबड़ा, निखिल टंडन, मनीष सेन अविनाश शर्मा, शीला चौधरी,दीपा पारवानी व लक्ष्मण तौलानी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

error: Content is protected !!