अशोक गहलोत के जन्मदिन पर गौ माता को हरा चारा खिलाया

अजमेर 3 मई राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जन नायक श्री अशोक जी गहलोत के 70वें जन्मदिन के अवसर पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस द्वारा गौशाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया व कबूतरों को मक्का दाना व पानी के लिए मिट्टी के परिंडे रखें
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना के प्रकोप की वजह से अपना जन्मदिन मनाने से श्रीमान अशोक गहलोत जी ने मना कर दिया पर बेजुबान पशु पक्षियों के भोजन पानी की व्यवस्था तथा जरूरी लोगों की सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर आज महिला कांग्रेस के द्वारा यह कार्य किया गया व उनकी दीर्घायु की कामना की गई

error: Content is protected !!