कोविड-19 राहत कोष में 5 करोड़ 43 लाख 7 हजार का चेक प्रदान किया

श्री आनन्द प्रकाश, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने आज श्री अशोक गहलोत, माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान को रेलकर्मियों की ओर से राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष के अन्तर्गत कोविड-19 राहत कोष में 5 करोड़ 43 लाख 7 हजार का चेक प्रदान किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के रेलकर्मियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 दिन के वेतन का अंशदान दिया है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने कहा कि रेलकर्मी किसी भी आपदा के समय सहयोग करने में हमेशा अग्रणी रहते है।
इस अवसर पर श्री गौरव गौड़, सचिव-महाप्रबंधक, श्री शशिकिरन-उप महाप्रबंधक(सामान्य), श्री मुकेश माथुर, महामंत्री-नार्थ वेस्टर्न एम्प्लाइज यूनियन, श्री विनोद मेहता, महामंत्री-उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, श्री बी. एल. बैरवा, राष्ट्रीय अध्यक्ष-आल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन, श्री बीसीएस चौधरी, महामंत्री-उत्तर पश्चिम रेलवे प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!