प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी
राष्ट्र की अखण्डता-अक्षुण्णता को जीवन का सर्वोपरी ध्येय बनाकर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले यशस्वी हिन्दू सम्राट वीरशिरोमणी पृथ्वीराज चौहान की 854वीं जयन्ती ज्येष्ठ कृष्णा द्वादश, 19 मई 2020 मंगलवार को है। इस वर्ष लॉकडाउन व 144 धारा होने की वजह से सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति ने निर्णय लिया है कि अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाए। भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा सम्राट पृथ्वीराज जानों प्रतियोगिता चल रही है।
इस अवसर पर ऑनलाइन चित्र बनाओं प्रतियोगिता जिसका विषय सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित ड्रांईंग शीट या सादे सफेद पन्ने पर रंगीन चित्र निर्माण करना है। प्रतियोगिता में चार वर्ग रखे गए है। प्रथम वर्ष 6 से 12 वर्ष द्वितीय 13 से 15 वर्ष तृतीय 16 से 25 वर्ग तक सीनियर ग्रुप में 26 से अधिक उम्र के व्यक्ति भाग ले सकते है।
चित्र निर्माण कर 9414927244, 9414981981 पर वॉटसअप करे व ईमेल [email protected] के जरिए भेज सकते है। उस चित्र पर नाम, कक्षा, उम्र, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर अवश्य अंकित कर 17 मई 2020 तक भेजे साथ ही बनाते समय की फोटो व एक मिनट का विडियों अवश्य भेजे। प्रत्येक वर्ग के तीन विजेताओं को कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग, सम्राट् पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति, अजमेर डेयरी, पृथ्वीराज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र, म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर आदि का सहयोग रहता है।
कंवल प्रकाश
मो. 9829070059