फसल चक्र अपनाकर लें लाभ

अजमेर, 19 मई। आगामी खरीफ फसल में फसल चक्र अपनाकर जिले के किसान अपने लाभ में बढोतरी कर सकते हैं।
कृषि विभाग के उपनिदेशक श्री वी.के. शर्मा ने बताया कि किसानों को आगामी खरीफ सीजन में फसल चक्र अपनाना चाहिए। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। यह किसान के लाभ में बढोतरी करेगा। खरीफ 2020 सीजन में कृषको द्वारा ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मुगंफली, मुंग एवं ग्वार आदि खरीफ फसलो की बुवाई की जानी हैं। प्रायः देखा गया हैं कि कृषको द्वारा गाँव के अन्य कृषको को देखकर लगातार एक ही प्रकार की फसलो की बुवाई की जाती हैं। इस कारण इन फसलो का उत्पादन ज्यादा हो जाता हैं। इससे कृषको को बाजार में उत्पादित जिंस के भाव नहीं मिल पाते है। इससे कृषको को आर्थिक नुकसान होता हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कृषको को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतो में लगातार एक ही प्रकार की फसलो की बुवाई नही करें। फसल चक्र को अपनाकर अलग-अलग प्रकार की फसलो की बुवाई करें। जैसे दलहन फसल के बाद अनाज वाली फसले एवं अनाज वाली फसलो के बाद दलहन फसले। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ जाती हैं तथा कीट एवं व्याधि का प्रकोप कम होता हैं। एक से अधिक प्रकार की फसलें होने से किसी एक फसल का उत्पादन भी ज्यादा नहीं होगा। इस कारण कृषको को उत्पादित जिंसो के भाव भी उचित मिलेंगें।

error: Content is protected !!