निर्जला ग्यारस पर गौ माता का पूजन कर हारा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा आज नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते भारत में लॉक डाउन लगने के प्रथम दिन से जन सहयोग से मूक पशु पक्षियों की भोजन व्यवस्था का जिम्मा उठाया गया था। संस्था द्वारा प्रतिदिन एक ट्रॉली हारा चारा गौ माता को खिलाया गया। इसके अलावा पक्षियों के लिए मक्का बाजरा, बंदरों को सब्जिया एवं ब्रेड, श्वानो के लिए टोस्ट आदि की व्यवस्था भी संस्था द्वारा करी गयी।

मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा इसी कड़ी आज गौ माता का पूजन कर उन्हें 700 किलो से अधिक हरा चारा खिलाया गया। इसके अलावा लॉक डाउन में संस्था द्वारा शहर की सड़को पर आवारा घूमने वाली गौ माता सहित अनेक पशुओं को भी भोजन करवाया गया।

कोषाध्यक्ष जय गोयल ने बताया की संस्था जन सहभागिता से गौ माता की सेवा हेतु मुहीम गौ सारथी शुरू करि गयी थी जिसमे अब तक 211 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। संस्था द्वारा गौ सेवा का कार्य पुरे वर्ष आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!