घातक दुर्घटना के मृत तकनीकी सहायक के आश्रितों को 20-20 लाख की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत

अजमेर, 5 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने विद्युत दुर्घटना के शिकार तकनीकी सहायक के आश्रितों को 20-20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत किया है।
प्रबन्ध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने यह स्वीकृति जारी की। सचिव श्री एन.एल. राठी ने बताया कि कर्मचारी मुकेश कुमावत पुत्र श्री नन्द लाल कुमावत सहायक अभियंता अरनोद, (प्रतापगढ़) कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 14 जून, 2019 को कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना के कारण हो गई थी। इसी प्रकार मृत कर्मचारी श्री सुमेर सिंह पुत्र श्री फूला राम सहायक अभियंता चिरावां, (झुंझुनूं) कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे, उनकी मृत्यु 26 जनवरी, 2019 को कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना के कारण हो गई थी। डिस्कॉम द्वारा मृत कर्मचारियों के परिवार को आर्थिक सहायतार्थ व भरण-पोषण हेतु 20-20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया है।

error: Content is protected !!