विश्व पर्यावरण दिवस पर जाट माहसभा के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अखिल भारतीय आदर्श जाट माहसभा पुष्कर अरावली पर्वत पर पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। मौके पर पौधारोपण करते हुए जाट माहसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबे सिंह चौधरी ने उपस्थित पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

डॉक्टर सुबे सिंह चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना सभी लोगों का धर्म है। पर्यावरण शुद्ध व स्वच्छ रहेगा तो आमजीवन पर कोई खतरा नहीं रहेगा। मानव जीवन के लिए पर्यावरण का महत्व काफी अधिक है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को अपने हाथ से एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। ताकि वह पेड़ बने और उससे आमलोगों को लाभ मिले। इस मौके पर जाट युंवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय पाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप कुड़ी ,समाजसेवी घनश्याम चोयल, पर्यावरण पर्मी मोनू जोशी , अमर चंद अबासरा, आजाद चौधरी,मनिष, के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों ने अपने हाथों से एक-एक पौधा लगाया।
vijaypalshingh73
[email protected]

error: Content is protected !!