महिला कांग्रेस ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर पौद्या रोपण

अजमेर 05 जून 2020 ( ) विश्व पर्यावरण दिवस पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस के द्वारा अलकनंदा कॉलोनी में पौद्या रोपण कर लोगो को पेड़ लगाने की अपील करी।
अध्यक्ष सबा खान ने बताया प्रत्येक व्यक्ति को एक पौद्या जरूर लगाना चाहिये जिससे पर्यावरण साफ व स्वच्छ बन सके। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षक हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करन का रास्ता निकालता है। लोगो में पर्यावरण को जागरूकता के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसी के चलते आज पर्यावरण दिवस पर महिला कांग्रेस के द्वारा अलकनंदा कॉलोनी में पौद्या रोपण कर सभी से एक पेड लगाने की अपील की गई।
इस दौरान अध्यक्ष सबा खान, रजनी काहार, अरूणा, शहनाज आदि महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!