पर्यावरण दिवस पर यूथ कांग्रेस ने किया वृ़क्षारोपण

आज दिनांक 05 जून 2020 – यूथ कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी स्मारक के पास मैदान पर पौद्ये लगाये ।
समीर भटनागर ने बताया कि पर्यावरण दिवस जो कि हर इंसान के लिए काफी महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को एक पौद्या जरूर लगाना चाहिये जिससे पर्यावरण साफ व स्वच्छ बन सके। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करेगे व एक पौद्या आवष्यक रूप से लगाने हेतु प्रोत्साहन किया जायेगा। इसी क्रम में आज राजीव गांधी स्मारक के पास मैदान पर यूथ कांग्रेस द्वारा पौद्ये लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
इस दौरान जफर हासमी, मौसिन खान, अपूर्व शर्मा, जावेद खान, भरत भाटी, गौरव वैष्णव, संजय भटनागर, वाफिद खान पदाधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!