विजारिया बने राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद प्रदेश सचिव

अजमेर। राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने तीर्थ विजारिया को राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। तीर्थ विजारिया से आशा की जाती है कि विजारिया पद की गरिमा के अनुरूप सदैव सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे। मानव हितों के लिए सदैव आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जहां भी मानव अधिकारों का हनन होगा उसके लिए सदैव आवाज उठाएंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद् के प्रदेश सचिव ने कहा कि मानव हितों के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए सदैव काम करेंगे। उन्होंने गुप्ता को विश्वास दिलाया कि मानवाधिकारों के मुद्दे को पूरे करने के लिए वे तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे। इस मौके पर विजारिया ने शैलेश गुप्ता का आभार व्यक्त किया। तीर्थ विजारिया के प्रदेश सचिव बनने पर बधाइयां देने का तांता लग गया।
बधाई देने वालों में शालिनी शर्मा, सविता विजारिया, अनुपम जैन, नीलम शर्मा, रोहित जेठवानी, अशोक होतवानी, विजय सिरनानी, दिव्या भोजवानी, पूजा पिनजानी, विजय हंसराजानी, पप्पन, मुकेश, भरत शर्मा, गोल्डी शर्मा, रमेश कौशल, सोना लालवानी, कुसुम ककवानी सहित कई गणमान्य लोगों ने विजारिया की नियुक्ति पर बधाई दी।

error: Content is protected !!