जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने व खराब हैंडपम्प व नल-कूप दुरुस्त कराने की मांग

अजमेर दिनांक 19/07/2020 अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के पूर्व प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को पत्र व ई-मेल कर मांग की कि गर्मी के मौसम में अजमेर जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से कराने की मांग की।
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बचाव ही उपचार है के मद्देनज़र आमजन को बार-बार हाथ धोने व नहाने से भी पानी का उपयोग काफी बढ़ गया है इस कारण भी जलापूर्ति को बढ़ाया जाना नितांत आवश्यक हो गया है ऐसे में निर्बाध पेयजल आपूर्ति राज्य सरकार प्राथमिकता से करे और पूरा प्रयास करे कि किसी भी तरह से जिले में पानी की किल्लत न हो। जिले के कई स्थानों से फेडरेशन व सीए प्रकोष्ठ कार्यालय पर लोगों ने पानी की समस्या से निजात पाने के लिए भी संपर्क किया जिस पर उन्हें उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही जहां पाइप लाइन नहीं है वहां टैंकरों से जलापूर्ति कराने के आदेश दें और जो क्षेत्र ऊंचाई पर हैं जहां पानी का प्रेशर नहीं आता वहां प्रेशर बढ़ाया जाए और जो हैंडपम्प औऱ नल-कूप खराब पड़े हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त करवाने की मांग भी की है।
मांग करने वालों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल सहित विजयश्री, अनुपम शर्मा, राजकुमार गर्ग, प्रेमसिंह गौड़, संयम गंगवाल, मो. हनीफ अंसारी, शरद कपूर, संजय बाकलीवाल, मनीष सेन, सुदेश पाटनी, प्रह्लाद माथुर आदि हैं।

error: Content is protected !!