कोरोना से सुरक्षा के लिए डिस्कॉम मुख्यालय में पिलाया काढ़ा

राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइंस की सख्ती से पालना के लिए दिए निर्देश

अजमेर, 31 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री वी.एस.भाटी ने कोरोना महामारी से डिस्कॉम के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस की सख्ती से पालना करने के लिए निर्देश दिए है। शुक्रवार सुबह मुख्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को काढ़ा पिला कर उन्हें कोरोना के प्रति सचेत किया गया।

प्रबंध निदेशक श्री वी.एस. भाटी ने आज डिस्कॉम के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी के दौर में हमारे कर्मचारी 24 घण्टे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे है। ऎसे में उनकी सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। निगम में लगातार कर्मचारियों के सुरक्षा उपायों का काम किया जा रहा है।

श्री भाटी ने बताया कि डिस्कॉम परिसर को रोजाना पूर्ण रूप से गैस सैनिटाइज कराया जाता है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की रोजाना थर्मल स्कैनिंग कराई जाती है। आज सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को काढा पिला कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति और भी सचेत किया गया है।

श्री भाटी ने बताया कि निगम द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा में कोई कमी नही बरती जा रही है इसी का परिणाम है कि जून के प्रथम सप्ताह में मुख्यालय की सी.पी.सी विंग में कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद मुख्यालय में कोरोना पॉजिटिव का कोई मामला नही आया है।

error: Content is protected !!