सिन्धु सभा के राष्ट्रीय संरक्षक कर्मयोगी चंदीरामाणी का स्वर्गवास

17 अगस्त -भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री लक्षमणदास चंदीरामाणी का 93 वर्ष की आयु में मुम्बई में निधन हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लधाराम नागवाणी ने कहा कि श्री चंदीरामाणी ने जीवन पर्यन्त राष्ट्रीय विचारधारा से जुडकर सेवाकार्यों के साथ संस्कारों को महत्व दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनाणी ने कहा कि श्री चंदीरामाणी जी 2007 से 2020 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करते हुये देशभर में प्रवास कर संगठनात्मक कार्य को आगे बढाया।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा श्री चंदीरामाणी के असामयिक निधन से सभा के साथ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनको अपने श्रीचरणो में स्थान प्रदान करे।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगतराम छाबडा कार्यालय मंत्री रेवाचंद नारवाणी, श्री ओम जेसवाणी, अध्यक्ष महिला विभाग डाॅ.मायाबेन कोडनाणी, कोषाध्यक्ष तुलसी टेकवाणी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, महामंत्री दीपेश सामनाणी, संगठन महामंत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी, भाषा व साहित्य मंत्री डाॅ. प्रदीप गेहाणी, मोहन तुलस्यिाणी नरेन्द्र बसराणी, मनीष ग्वलाणी, महेश टेकचंदाणी ने कहा कि उनके बताये मार्गदर्शन संगठन, सेवा व संस्कारों को आगे बढाना ही सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
राष्ट्रीय मंत्री,
मो. 9414705705

error: Content is protected !!