जिले में 520 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही, वसूला 74 हजार 600 का जुर्माना

कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वेरेंटाइन उल्लंघन आदि मामलों में प्रशासन द्वारा लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की अपील की है।

जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आज 520 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 74 हजार 600 से अधिक की राशि वसूली गई।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अथवा फेस कवर नहीं पहनने वाले 194 व्यक्तियों के चालान बना कर 38 हजार 800 का जुर्माना वसूला गया। इसमें पुलिस द्वारा 35 हजार 200, मजिस्ट्रेट द्वारा 600 एवं कार्य स्थल इंचार्ज द्वारा 3 हजार की वसुली की गई। दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहने व्यक्तियों को सामान बेचने पर 8 दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करके 4 हजार के चालान काटे गये। इसी प्रकार 6 फीट की सामाजिक दूरी नहीं बनाने वाले 318 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 31 हजार 800 की राशि वसूली गई।

error: Content is protected !!