अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को दी विदाई

ब्यावर, 1 सितंबर। शहर की कृष्णा कॉलोनी स्थित बापू सदन में दस दिवसीय गणेश उत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भक्तों ने गणपति बप्पा को अगले बरस फिर आने का न्यौता देते हुए विदाई दी। इससे पूर्व सत्यनारायण सारस्वत ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर आरती की। साधना सारस्वत, शिवरतन चौहान, सुमित, अमित, दिव्या, कमलकांत द्विवेदी, शेखर चौहान, सीतादेवी आदि भक्त पूजन में शामिल हुए। देलवाड़ा गांव के निकट तालाब में गणपति बप्पा को श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. जैसे जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश को निज धाम के लिए विदा दिया।

error: Content is protected !!