
देवनानी ने जिला कलक्टर को स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराये जा रहे कार्यो को गति प्रदान करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों को योजना सम्बंधी जानकारी उपलब्ध कराने तथा जनहित के कार्यो पर उनके सुझाव लेने की जरूरत बताई। कलक्टर ने कहा कि इस सम्बंध में शीघ्र ही एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमंे जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। एलीवेटेड रोड के कार्य से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने की जरूरत बताई जिससे वाहन सुगमता से गुजर सके। नया बाजार स्थित पशु चिकित्सालय को भी शीघ्र ही शिफ्ट कराने के लिए कहा जिससे क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था हो सके। उन्होंने इसे 3 माह में लोहागल रोड पर निर्माणाधीन भवन के पूर्ण होते ही शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया
उन्होंने स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत पुष्कर रोड के साथ फाॅयसागर रोड का भी निर्माण कराने का आग्रह किया जिससे फाॅयसागर झील तक पर्यटकों व क्षेत्रवासियों की पहुंच सुगम हो सके। क्षेत्र में 24 घण्टें के अन्तराल से पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ किये जाने के लिए जलदाय विभाग को आवश्यक प्रबंध हेतु स्मार्ट सिटी योजना से 20 करोड रूपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किये जाने का आग्रह भी किया। देवनानी ने बताया कि पूर्व में इसके लिए भाजपा सरकार के समय 90 करोड व बाद में 50 करोड की राशि स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्वीकृत की गई थी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला कलक्टर से साईंस पार्क का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने के लिए कहा जिसका शिलान्यास लगभग 2 वर्ष पूर्व किया गया था। उन्होंने फायसागर रोड क्षेत्र पर बिछाई गई सीवरेज लाईन की तकनीकी खामियां ठीक कराकर समस्त क्षेत्र में कनेक्शन करवाने का आग्रह भी किया।
देवनानी ने जिला कलक्टर को यह भी बताया कि कई स्थानों पर सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराने के लिए उनके विधायक कोष से अभिशंषा भेजी गई परन्तु पूर्णतः बसी हुई आवासीय काॅलोनियों को भी खातेदारी भूमि बताकर कार्यो की स्वीकृतियां जारी नहीं की जा रही है। कलक्टर ने इस सम्बंध में सकारात्मक कार्यवाही कराये जाने का भरौसा दिलाया है।